भारतीय किसान यूनियन ने पत्रकारों को किया सम्मानित, नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

*भारतीय किसान यूनियन ने पत्रकारों को किया सम्मानित, नववर्ष की शुभकामनाएं दीं*

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर – खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरौली बाग स्थित काली माता मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों को पेन व डायरी भेंट कर सम्मानित किया।

 

*पत्रकारों को सम्मानित करने का उद्देश्य*

 

जिला अध्यक्ष ब्रह्मा दीन चौधरी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष की शुरुआत के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित कर संगठन ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

*बैठक में हुई चर्चा*

 

बैठक में संगठन की आगामी रणनीतियों व किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।