पौराणिक तीर्थस्थल श्रवण क्षेत्र धाम में 18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्रवण धाम महोत्सव की तैयारियाँ जोरो पर डीएम ने श्रवण धाम महोत्सव–2026 का आधिकारिक लोगो किया जारी 

पौराणिक तीर्थस्थल श्रवण क्षेत्र धाम में 18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्रवण धाम महोत्सव की तैयारियाँ जोरो पर डीएम ने श्रवण धाम महोत्सव–2026 का आधिकारिक लोगो किया जारी

 

अंबेडकरनगर।जनपद अंबेडकरनगर के पौराणिक तीर्थस्थल श्रवण क्षेत्र धाम में दिनांक *18 से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले भव्य श्रवण धाम महोत्सव–2026* की तैयारियाँ तीव्र गति से चल रही हैं। महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किए जाने के क्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा श्रवण धाम महोत्सव–2026 का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। लोगो जारी करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि यह महोत्सव श्रवण कुमार की पितृभक्ति, त्याग और करुणा की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के साथ ही जनपद की सांस्कृतिक एवं धार्मिक पहचान को सुदृढ़ करेगा। महोत्सव के सफल आयोजन हेतु प्रशासन द्वारा स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियाँ की जा रही हैं।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में महोत्सव में सहभागिता करें तथा स्वच्छता, अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए आयोजन को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।