ज्येष्ठता के आधार पर उपनिरीक्षक(लिपिक) को निरीक्षक(लिपिक) पद पर मिली पदोन्नति

 

ज्येष्ठता के आधार पर उपनिरीक्षक(लिपिक) को निरीक्षक(लिपिक) पद पर मिली पदोन्नति

 

उत्तर प्रदेश पुलिस लिपिक, लेखा एवं गोपनीय सहायक सेवा नियमावली-2015 में निहित निर्देशों के अन्तर्गत पात्र एवं उपयुक्तों को ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा पदोन्नति देते हुये जनपद बहराइच में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर नियुक्त उपनिरीक्षक(लिपिक) श्री पंकज कुमार चौबे को निरीक्षक(लिपिक) के पद पर पदोन्नत किया गया । इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक* महोदय द्वारा स्टार व बैच लगाकर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।

इस अवसर पर उन्हें अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अशोक कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के साथ-साथ पुलिस कार्यालय में नियुक्त अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा शुभकामनाएं दी गईं ।