अयोध्या में अवधूत दत्त पीठम के नए आश्रम का भव्य उद्घाटन, चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आगाज़

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या के नयाघाट स्थित हर्षन नगर में ‘श्री राम मंत्रार्थ मण्डपम’ में अवधूत दत्त पीठम, मैसूर द्वारा चार दिवसीय भव्य धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्मित आश्रम का उद्घाटन और पूज्य श्री दत्त विजयानंद तीर्थ स्वामीजी का सानिध्य है। भव्य उद्घाटन और अनुष्ठान महोत्सव की शुरुआत २५ दिसंबर को ‘स्वागत सभा’ और ‘श्री राम तारक याग पूर्णाहुति’ के साथ हुई, जिसके साथ ही नए आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। शाम को श्री राम और श्री हनुमान जी की भव्य आरती उतारी गई।
संगीतमय ध्यान और कल्याणोत्सव
आज २६ दिसंबर को सुबह श्री सीता राम कल्याणम और श्री चक्र पूजा संपन्न हुई। दोपहर में ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया। आज शाम ६:०० बजे स्वामीजी द्वारा ‘बाल राम रागसागर’ (ध्यान संगीत) की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी, जो भक्तों के लिए आध्यात्मिक शांति का केंद्र होगी।
आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा २७ दिसंबर: प्रातः श्री चक्र पूजा, श्री राम पादुका पट्टाभिषेक और पवमान याग की पूर्णाहुति होगी। शाम को श्री राम लला के विशेष दर्शन का कार्यक्रम है। २८ दिसंबर (समापन) अंतिम दिन श्री राम साम्राज्य पट्टाभिषेक और महाविष्णु याग का आयोजन होगा। दोपहर में श्री स्वामीजी द्वारा आशीर्वचन दिए जाएंगे। शाम को ‘शतश्लोकी रामायण’ का सामूहिक पाठ और समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
इस महोत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। अवधूत दत्त पीठम के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन अयोध्या की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक समृद्ध करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।