महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।रामनगरी अयोध्या को वैश्विक सांस्कृतिक पहचान दिलाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को सरयू तट स्थित क्वीन हो मेमोरियल पार्क में अयोध्या की राजकुमारी एवं दक्षिण कोरिया की महारानी हो (क्वीन हो) की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा का अनावरण किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि यह प्रतिमा भारत और कोरिया गणराज्य के बीच लगभग 2000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को नई मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या की राजकुमारी रानी हो कोरिया के कांस्य वंश की जननी मानी जाती हैं और वहां आज भी उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है।क्वीन हो मेमोरियल पार्क को दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक के रूप में विकसित किया गया है। यहां स्थापित लगभग 12 फुट ऊंची प्रतिमा का निर्माण कोरिया के कारीगरों द्वारा किया गया है। यह पार्क अतीत और वर्तमान को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक केंद्र बनकर उभरा है।