डीएम ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद व धनघटा के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति का लिया जायजा

*डीएम ने विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद व धनघटा के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रगति का लिया जायजा*

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की प्रगति एवं गुणवत्ता का सघन निरीक्षण किया।

 

आज जिलाधिकारी ने विधानसभा खलीलाबाद अंतर्गत बूथ संख्या 317 व 318, काशीराम आवास बूथ संख्या 402 व 403 तथा मॉडर्न स्कूल मेनसीर बूथ संख्या 472 एवं 473 का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके अलावा धनघटा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर बूथ संख्या 472 व 473 एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नाथनगर मुखलिसपुर बूथ संख्या 164, 165, 166 व 167 बूथों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित बीएलओ को निर्देशित किया कि संबंधित बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में अपराह्न 02.00 बजे के बाद घर-घर जाकर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाएंगे/बताएंगे तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं को प्रपत्र-06 भरवाकर नियमानुसार बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने एसआईआर से संबंधित हो रहे फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में गुणवत्ता/यथार्थतता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।