हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार: मानिकपुर पुलिस ने भडचक गेट से पकड़ा, रॉड बरामद
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
मानिकपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को भडचक गेट के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लोहे की रॉड भी बरामद की है। यह घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के रेतही स्थित एक खेत में हुई थी। पीड़ित अपने खेत पर मिट्टी समतलीकरण का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान आरोपी भास्कर प्रसाद जायसवाल, अक्षय जायसवाल और एक अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और अन्य वस्तुओं से मारपीट की। इस मारपीट में पीड़ित के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और आरोपियों की तलाश कर रही थी। आज पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान भास्कर प्रसाद जायसवाल (50) और अक्षत जायसवाल (18) को गिरफ्तार कर लिया।