देवसरा बाजार में चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली चेसिस से अलग: टला बड़ा हादसा, तेज आवाज सुनकर सहमे लोग
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
आसपुर देवसरा के देवसरा बाजार में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली की बॉडी अचानक चेसिस से अलग होकर सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजार से गुजर रही थी, तभी अचानक ट्रॉली की बॉडी चेसिस से अलग होकर सड़क पर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना के समय सड़क पर कोई राहगीर या अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। थाना अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने इस संबंध में बताया कि चलती ट्रैक्टर-ट्रॉली की बॉडी चेसिस से अलग होकर सड़क पर गिरी थी। उन्होंने पुष्टि की कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने स्थिति को सामान्य करते हुए यातायात को सुचारू करा दिया।