इन्दिरा स्टेडियम में 23 दिसम्बर को होगा सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ

इन्दिरा स्टेडियम में 23 दिसम्बर को होगा सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ

23 से 25 दिसम्बर तक आयोजित होंगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं

बहराइच 22 दिसम्बर। लोकसभा क्षेत्र-56 बहराइच अन्तर्गत 23 से 25 दिसम्बर 2025 तक इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच में ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि 23 दिसम्बर को प्रातः 10ः00 बजे इन्दिरा स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ होगा। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 23 दिसम्बर को बालक एवं बालिका वर्ग की हॉकी, कबड्डी, वालीबाल एवं बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता, 24 दिसम्बर 2025 को बालक व बालिका वर्ग की खो-खो, तीरन्दाजी, एथलेटिक्स एवं दिव्यांग खेलों का आयोजन होगा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 25 दिसम्बर 2025 को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विधानसभा स्तर पर महसी, मटेरा, बहराइच, बलहा एवं नानपारा में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता एवं चयनित खिलाडियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः