कुदरहा, बस्ती। कुदरहा ब्लाक के तीन बूथों पर गुरुवार को ब्लाक प्रमुख ने ग्रामीणों व बीएलओं के साथ बैठक कर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) फार्म की समीक्षा कर अधूरे फार्म को पूर्ण कराकर जमा कराया।
ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे जिभियांव बूथ पर पहुंचे और बीएलओं खुशबू व सुनीता से नए मतदाता, अनुपस्थित मतदाता, मृतक मतदाता व शिफ्टेड मतदाताओं की समीक्षा किये। जिसे अधूरे फार्म को भराकर जमा कराया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत छरदही की बीएलओ नीलम व शिवपुर की रीमा से पंचायत भवन पर समीक्षा किये। जिसमें बीएलओं ने बताया कि गांव के लोग आकड़ा नही दे पा रहे रहे जिस करण कुछ फार्म अपूर्ण है। जिस पर ब्लाक प्रमुख ने गांव के लोगों को बुलाकर सभी फार्म पूर्ण कराकर जमा कराया। ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने ग्रामीणों से बीएलओं का सहयोग करने का अपील किये।
बालकृष्ण दुबे, ओम प्रकाश, मनोज तिवारी, ओमकार चौधरी, राम सिंह, बिजली गोस्वामी, भोला, गुड्डू, गोलू, मेहंदी हसन, शब्बीर, रामचंद्र, मन्नू, राम सरोज व ग्रामीण मौजूद रहे।
Post Views: 61