सड़क हादसे मे युवक की मौत, एक अन्य घायल
बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) सांऊघाट क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलिकपुरवा निवासी 22 वर्षीय राकेश कुमार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई घायल हो गया। हादसा देर रात धमौरा पुल के पास उस समय हुआ, जब दोनों रिश्तेदारी से लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार अपने चचेरे भाई के साथ गौरा धमौरा में आयोजित एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। रात में घना कोहरा होने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों धमौरा पुल के नीचे जा गिरे। हादसे में राकेश कुमार को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं, उनके चचेरे भाई को भी चोटें आईं, जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।