कप्तानगंज(बस्ती)। कड़ाके की ठंड को देखते हुए RAB इंडिया के प्रोपराइटर,समाजसेवी ऋषिकेश नीरज मिश्र द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बनकटा मिश्र, रमवापुर कला, पोखरा बाजार, कुढ़वा , मुड़ीला, खजुरियां मिश्र, बढ़नी, बट्टुपुर महमूदपुर, बसहवा,कटया बस्ती सहित कई अन्य गांवों में कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना करते कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंडक के मौसम में कंबल का वितरण हुआ है। कार्यक्रम के दौरान सीताराम मिश्र, जय प्रकाश मिश्र, अशोक मिश्र, विनय गोपाल मिश्र, ऋषिकेश (नीरज मिश्र), नीलेश, अभिषेक, शैलेश, उमाकांत, विष्णु दत्त, सुनील गुप्ता, दयानंद,शनि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समाजसेवी ऋषिकेश मिश्र ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज का दायित्व है और भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। ग्रामीणों ने इस मानवीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।