महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या में इंटरनेशनल साइंस कम्युनिटी एसोसिएशन द्वारा आयोजित 13वें अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में साईं बाबा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, मुजफ्फरपुर (बिहार) के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार अग्रहरि को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक और शोध प्रस्तुति के लिए इंटरनेशनल बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डॉ. अग्रहरि को यह प्रतिष्ठित सम्मान शैक्षिक विज्ञान विषय पर प्रस्तुत उनके शोध पत्र के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रमाण है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके महाविद्यालय, बल्कि उनके गृह जनपद बड़ेपुर, अम्बेडकरनगर का भी नाम गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर, मदद अभियान वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने डॉ. अग्रहरि को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। पंकज गुप्ता ने कहा कि डॉ. अग्रहरि की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए एक प्रेरणास्रोत है और उन्होंने ईश्वर से कामना की है कि वे शिक्षा और शोध के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते रहें।