17 से 19 दिसंबर तक बहराइच मे आयोजित होगा अभाविप का 65 वाँ प्रांत अधिवेशन

17 से 19 दिसंबर तक बहराइच मे आयोजित होगा अभाविप का 65 वाँ प्रांत अधिवेशन

 

शैक्षणिक दुर्व्यवस्था के निराकरण का हरसंभव प्रयास करेगी अभाविप : पुष्पेन्द्र वाजपेई

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद अवध प्रांत का 65 वाँ प्रांत अधिवेशन किसान डिग्री कॉलेज, बहराइच मे आगामी 17 से 19 दिसम्बर तक आयोजित होने वाला है

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी पारिषद शिक्षा क्षेत्र मे कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो वर्ष पर कैम्पस को आधार बनाकर विद्यार्थियो के व्यक्तित्व विकास हेतु विभिन्न गतिविधियां करती है वहीं शिक्षा क्षेत्र मे आ रही समस्याओं के निवारण हेतु हर सम्भव प्रयास करती है पारिषद का अधिवेशन वर्ष भर कार्य का प्रकटीकरण और कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं नवाचार का केंद्र होता ही यह अधिवेशन निश्चित तौर पर आगामी वर्ष में संगठन विस्तार को एक नई दिशा देने वाला है ।

 

16 दिसंबर को शाम 5 बजे अभाविप की वार्षिक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा व 17 दिसंबर से विधिवत उद्घाटन के पश्चात शिक्षा की आगामी दिशा व समाज परिवर्तन में कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित नगर में शोभा यात्रा व विभिन्न सम सामयिक विषयों पर छात्र नेताओं के भाषण के साथ 19 दिसंबर को नूतन पुरातन कार्यकारिणी बैठक के साथ अधिवेशन का समापन होगा।

इस अधिवेशन में पुनः निर्वाचित प्रांत अध्यक्ष प्रो.नीतू सिंह व नवनिर्वाचित प्रांत मंत्री अर्पण कुशवाहा कार्यभार ग्रहण करेंगे ।

इस अधिवेशन में शिक्षा एवं सामाजिक विषयों को लेकर 4 प्रस्ताव भी पास होंगे जिसमें उच्च शिक्षा में व्याप्त विसंगतियों के नियमन , प्रतियोगी परीक्षाओं अनियमिता, पर्यावरण संरक्षण व डिजिटल प्लेटफार्म सहित AI के अनुप्रयोगों पर चर्चा होगी ,इस अधिवेशन में पंच परिवर्तन से समाज परिवर्तन के विषयों पर आगामी दिशा पर चर्चा होगी

प्रांत मंत्री पुष्पेन्द्र वाजपेई ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक दुर्व्यवस्था के विरुद्ध काम करते करते विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण हेतु प्रयासरत दुनिया का एकमात्र ऐसा अनूठा छात्र संगठन है जो शैक्षणिक परिवार की परिकल्पना करता है । विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण की एक ऐसी पाठशाला है जो विद्यार्थी को समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व प्रदान करने हेतु एक सशक्त राष्ट्रवादी युवा के रूप में तैयार करती है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65 वा अधिवेशन जहां कार्यकर्ताओं को उत्साहित और रोमांचित करने वाला है वहीं आगामी वर्ष में संगठन विस्तार की एक नई दिशा देने को पूर्णतः तैयार है।

पत्रकार वार्ता में जिला संयोजक देवाशीष सिंह, नगर मंत्री शिवम गौड़ किसान डिग्री कॉलेज की इकाई सह मंत्री अंशी सिंह मौजूद रहे।