एसडीएम नानपारा ने बीएलओ व सुपरवाईज़र्स के साथ की एसआईआर समीक्षा बैठक 

एसडीएम नानपारा ने बीएलओ व सुपरवाईज़र्स के साथ की एसआईआर समीक्षा बैठक

एएसडी मतदाता, लॉजिकल एरर व बीएलओ बीएलए मिनट्स आदि के संबंध में दिए निर्देश

बहराइच । निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/उपजिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी ने एएसडी की सूची का पुनः सत्यापन हेतु प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी, राजस्व लेखपाल, राजस्व निरीक्षक व सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की समीक्षा की। समीक्षा में उपजिलाधिकारी नानपारा द्वारा एक एक बीएलओ की स्वयं समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नानपारा ने समीक्षा करते हुए बीएलओ को निर्देशित किया कि सभी ए.एस.डी. मतदाता के फॉर्म की पुनः घर-घर जाकर जांच करते हुए आवश्यक कार्यवाही करें और उस पर उचित कारण लिखा हो।(मृतक/डबल/शिफ्टेड/अनुपस्थित), सभी ए.एस.डी. फॉर्म पर मतदाता के स्वयं या परिवार के सदस्य के हस्ताक्षर होने चाहिए, ईएफ रिफ्यूज टू साईन किए गए फॉर्म की जांच कर ले तथा बीएलए के साथ उक्त मतदाता के घर-घर जाकर भ्रमण करे यदि सही है तो बीएलए से भी हस्ताक्षर कराए। अगर कोई मतदाता गलती से ए.एस.डी. में दर्ज हो गया है तो उसकी जांच करके रोल बैक कराकर नियमो के अंतर्गत सही कराए, किसी भी पात्र का नाम गलती से भी नहीं कटना चाहिए।

इसी के साथ एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने सभी बीएलओ को तार्किक विसंगति के संबंध में भी निर्देशित किया कि आपके द्वारा जिन मतदाताओं की मैपिंग की गई है उन्हीं के आधार पर ये इरर आई है जिसमे 7 प्रकार की लॉजिकल एरर है। आप सभी के बीएलओ ऐप में इन्हीं सातों की मततवत शो हो रहीं है जिन्हें शुद्ध किया जाना है। ठसव ऐप में प्रदर्शित मतदाता अगर सही है और प्रदर्शित इरर गलत है तो आप वेरीफाई कर सकते है। एवं अगर आपको लगता है संशोधन करना है तो ईडिट वाले विकल्प पर क्लिक करके संशोधन भी कर सकते है और प्रमाण लगाकर सेव कर दे। प्रमाण में जिस प्रकार की म्त्त्व्त् होगी प्रमाण उसी का लगेगा जैसे उम्र में मार्कशीट/परिवार नकल/जन्म प्रमाण पत्र आदि।

नो मैपिंग से सम्बन्ध में निर्देश दिया गया कि संबंधित मतदाताओं से एक बार पुनः संपर्क कर ले जिससे अगर उनकी 2003 की सूचना मिल जाती है तो मैपिंग कर दिया जाय। उन्होंने कहाकि नो मैपिंग जहां पर अब कम नहीं हो सकती है वहां बीएलओ और बीएलए एक बार पुनः भ्रमण कर ले, और न मिलने पर एक स्पष्ट लिखित रिपोर्ट अपने सुपरवाइजर को दे कि अब हमारे बीएलओ क्षेत्र में मैपिंग के लिए डाटा अवशेष है। निर्देश दिया गया कि सभी बीएलओ अपने अपने बूथ पर बीएलए और संभ्रांत व्यक्तियों के साथ बैठक करके बीएलओ एण्ड बीएलए अपलोड करा दें। बैठक के अन्त में एसडीएम ने प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी को निर्देश दिया कि एएसडी की सूची में दर्ज नाम का पुनः स्थलीय सत्यापन घर-घर जाकर करे और यदि कोई पात्र व्यक्ति मिल जाता है तो उसका फार्म फीड कराकर अपनी रिपोर्ट निर्वाचन कार्यालय तहसील नानपारा को उपलब्ध करा दें।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः