मालीपुर पुलिस ने बीएनएस से सम्बंधित 01 नफर बाल अपचारी को किया गिरफ्तार 

मालीपुर पुलिस ने बीएनएस से सम्बंधित 01 नफर बाल अपचारी को किया गिरफ्तार

 

अम्बेडकर नगर ।पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजीत आर0 शंकर द्वारा अपराध तथा अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के कुशल पर्वेक्षण में थाना मालीपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 258/25 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बंधित 01 नफर बाल अपचारी निवासी ग्राम कटघर मूसा(ब्राहिमपुर) थाना सम्मनपुर अम्बेडकरनगर को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित बाल अपचारी मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास मौजूद है। इस सूचना पर उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह मालीपुर रेलवे स्टेशन के पास से 01 नफर बाल अपचारी उम्र करीब 15 वर्ष को जुर्म धारा से अवगत कराते हुए पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी को नियमानुसार न्यायालय भेजा जा रहा है।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य,उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह,का0 राघवेन्द्र चाहर,

म0का0 दयावती मीना रही।