बचपन स्कूल में बच्चों ने मनाया फ्लावर्स डे
नौतनवां (महराजगंज) नौतनवा नगर में स्थित बचपन स्कूल के बच्चों ने फ्लावर्स डे मनाया। इस अवसर पर बच्चों को फ्लावर्स के हिन्दी , इंग्लिश नाम एवं उनके रंगों के बारे में बताया गया। बच्चों को फूलों की खुशबू और उसके बारे में बताया गया। बच्चों ने अलग अलग तरीके से फूलों के बारे में सीखा ।बच्चे रंग बिरंगी पोशाको में बहुत सुन्दर व आकर्षक लग रहे थे। बच्चे हाथों में पोस्टर, फ्लावर आदि लेकर एक दूसरे को फ्लावर्स के बारे में बता रहे थे। बच्चों ने स्लोगन्स के जरिये मैसेज कन्वे किया और लोगो को जागरूक किया।
विद्यालय के डायरेक्टर अंजली ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हम बच्चों को बहुत कुछ सिखाते हैं। बच्चे चीज़ो को प्रैक्टिकली एक्सपीरियंस करते हैं। बच्चों को उन चीज़े लंबे समय तक याद रहती हैं। बच्चे ग्रुप स्टडी करना, एक दूसरे की हेल्प करना, सी और स्पीक करना आदि सीखते है ।
बच्चों में श्री, आरुहि, अद्रीका, रियान, श्रीआशश्वी, ऋषिका, ईशानवी, कबीर, वेदांश, दिव्यांश, सिया, वेदिका, प्रशांत, प्रिशा, रूद्र, कार्तिक, तेजस्वीनी, हर्षिता, आरव आदि थे। टीचर्स में मोनिका, वैष्णवी, तेजस्वी, प्रियंका, अंजली, मनिता, प्रीती, इशिता, अंशिका, रिंकल, श्रद्धा आदि थे।