जिलाधिकारी के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाया नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस, एसआईआर पर जोर

जिलाधिकारी के नेतृत्व में समारोह पूर्वक मनाया नागरिक सुरक्षा का स्थापना दिवस, एसआईआर पर जोर

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिलाधिकारी/ नियंत्रक सिविल डिफेंस/नागरिक सुरक्षा बस्ती कृतिका ज्योत्सना के नेतृत्व में सिविल डिफेंस का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, ध्वजारोहण के उपरांत जिलाधिकारी ने मुख्यालय से आये संदेश को पढ़ा, अपने उद्बोधन में कहा कि सिविल डिफेंस टीम के सराहनीय कार्य पिछले जनपदों में देख चुकी हूँ, बस्ती में भी आप सभी की सक्रिय सहभागिता रहेगी इस बात का मुझे पूरा विश्वास है, नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती को और सुदृढ व सक्रिय किया जायेगा, एस आई आर के महत्वपूर्ण कार्य में भी सिविल डिफेंस टीम को सहयोग करने, समय से लक्ष्य पूरा करवाने में योगदान देने को कहा, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और प्रभारी अधिकारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में नागरिक सुरक्षा द्वारा किये जा रहे कार्यों और सहयोग को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए एस आई आर में सभी को योगदान देने को कहा, सेक्टर वार्डेन डॉ कुलदीप सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए वर्ष भर सिविल डिफेंस के बैनर तले हुए कार्यक्रम, आयोजनों के बारे में जिलाधिकारी व सदन को विस्तृत जानकारी दी, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और प्रभारी अधिकारी विजय कुमार यादव ने सिविल डिफेंस कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया, सेक्टर वार्डेन गजालुर रहमान, अब्दुल हलीम, अब्दुल सत्तार, गौतम बबिता, मंगल प्रसाद दुबे, देव नारायण पाठक, न्याय सहायक मोतीलाल, राम कुमार, अनुज पाल, डॉ वीके वर्मा, हरिराम वंसल, प्रताप शंकर पांडेय, प्रमोद, अनूप सिंह, रौनक सिंह, साबिर खान, इमरान अली, शहाबुद्दीन, राजेश, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामजी लाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, एमटीएस भीष्म प्रकाश, एम टी एस कुमारी सोनी, रामकुमार अभिनव श्रीवास्तव, जंबोत्री चौधरी, अभिनव श्रीवास्तव, कुदरत अली आदि की सहभागिता रही।