वरिष्ठ पत्रकार रत्नेश की दादी का निधन

 

: जनपद के वरिष्ठ पत्रकार व दैनिक जागरण गोरखपुर यूनिट में कार्यरत चीफ रिपोर्टर रत्नेश शुक्ल की दादी का शुक्रवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार वह लंबे समय से बीमार थीं। अंतिम संस्कार शनिवार उनके पैतृक गांव के चांदपुर घाट, सरयू नदी के तट पर हुआ। मुखाग्नि कनिष्ठ पुत्र दिलीप शुक्ल ने दी। शोक की इस घड़ी में जनपद के प्रेसक्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व उनकी कार्यकारिणी व जिले के समस्त पत्रकार समाज ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। दुबौलिया के ग्राम शुकुलपुरा निवासी 82 वर्षीय दलसिंगारी देवी का निधन शुक्रवार दोपहर में हो गया था। शोकाकुल परिवार में उनके ज्येष्ठ पुत्र अरुण शुक्ल, देव शुक्ल, पौत्र रत्नेश शुक्ल पत्रकार, अनुराग शुक्ल, सहित अन्य शामिल रहे।