छात्रों के ज्ञान विज्ञान के लिए नए द्वार खोलेगी निःशुल्क लाइब्रेरी-मनीष मिश्रा
बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष मिश्रा ने पं० अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षा गृह में वीर सावरकर के नाम पर निःशुल्क डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
समाजसेवी मनीष मिश्रा ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी का मतलब इंटरनेट या सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक्सेस किए जा सकने वाले डिजिटल प्रारूप में किताबों, दस्तावेजों, चित्रों, ऑडियो और वीडियो का एक ऑनलाइन संग्रह है। इसे ऑनलाइन लाइब्रेरी या डिजिटल रिपोजिटरी भी कहा जाता है, जो पारंपरिक पुस्तकालयों का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है।
कहा कि यह डिजिटल लाइब्रेरी जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए एक बड़ा अवसर होगा। उन्होंने वीर सावरकर एवं स्वामी विवेकानंद के जीवन व आदर्श को बच्चों के सामने रखा। कहा कि शिक्षा ही वह चाबी है जो हर बंद दरवाजे को खोल सकती है। बताया कि रौता चौराहा स्थित प्रज्ञा पूजन भण्डार के तृतीय तल पर लाइब्रेरी पूरी तरह से निःशुल्क है। और इससे छात्रों को ज्ञान अर्जित करने में काफी सुविधा होगी। निःशुल्क लाइब्रेरी छात्रों के लिए ज्ञान विज्ञान के नए द्वार खोलेगी।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वहां उपस्थित लोगों ने फूल मालाओं से मनीष मिश्रा का बस्ती का लाल कहकर स्वागत किया।
वीर सावरकर लाइब्रेरी के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से घनश्याम मिश्रा , पं.सरोज मिश्रा , जी.डी.मिश्रा , भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित चौबे , आलोक पाण्डेय , संजय मिश्रा , हिमांशु शुक्ल , सतेंद्र सिंह भोलू , सुनील कुमार , आकाश सोनी , देवस्य मिश्र , जीशान हैदर रिज़वी , राजीव मिश्र के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र व एनसीसी कैडेट उपस्थित रहे संचालन अभिषेक ने किया