कुदरहा, बस्ती। पीएचसी कुदरहा पर टीकाकरण उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें नवजात शिशुओं का टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अश्वनी यादव ने फीता काट कर किया।
ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि अवोध बच्चो को टीका लगवाना बेहद जरूरी है। जिससे गंभीर बीमारियो से बचाया जा सकता है। सभी लोग बच्चो को टीका लगवाये।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डा अश्वनी यादव ने बताया कि शून्य से सात वर्ष के बच्चों को टीकाकरण किया जायेगा। जो भी शिशु किहीं कारण वश अब तक टीकाकरण से वंचित रह गए है वे अवश्य टीका लगवा ले।
प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, भाजपा नेता महंथ पाल, पंकज पांडेय, पवन सिंह, जेपी वर्मा, रमेश चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।