15 अनुसूचित वर्ग के चयनित लाभार्थियों को मुगीॅ के बच्चे एवं आहार प्रदान कर लाभान्वित किया गया

15 अनुसूचित वर्ग के चयनित लाभार्थियों को मुगीॅ के बच्चे एवं आहार प्रदान कर लाभान्वित किया गया

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। ब्लाक प्रमुख रामनगर,प्रतिनिधि प्रशान्त सिंह ने राजकीय पशु अस्पताल राम नगर पर मलपुरवा पचासी गांव के पन्द्रह अनुसूचित वर्ग के चयनित लाभार्थियों को मुगीॅ के बच्चे एवं आहार प्रदान कर लाभान्वित किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि बैकयार्ड पोल्ट्री योजना सरकार की अच्छी योजना है। इससे मुर्गी पालन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी तथा गांव के गरीबों का भला होगा। डिप्टी सीवीओ भानपुर डॉ बलराम चौरसिया ने बताया कि चूजों को एक सप्ताह तक देख रेख में सावधानी बरतने की जरूरत है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल एक गांव के अनुसूचित वर्ग के गरीब भूमिहीन लोगों को चयनित कर लाभान्वित किया जाता है। मौके पर रामनिवास, दिनेश,सी एस पांडेय,रीता, शांति,भगत,जोखू,राजेन, मंहगू व दीपक आदि मौजूद रहे।