मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहदावल विधानसभा के लिए 27.80 करोड़ की 34 परियोजनाओं को दी मंजूरी, विधायक को बधाई
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर मेहदावल, संत कबीर नगर – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त माह में बस्ती-गोरखपुर मण्डल के जनप्रतिनिधियों के साथ हुई सामूहिक बैठक में मेहदावल विधानसभा के लिए प्रस्तुत 34 परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की। इन परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ 80 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि मंजूर की गई है, जिसमें से पहले चरण में 9 करोड़ 73 लाख 13 हजार रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी द्वारा मेहदावल विधानसभा के विकास के लिए 34 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी देना क्षेत्र की जनता के लिए एक बड़ा उपहार है। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।”
विधायक ने मेहदावल विधानसभा की सम्मानित जनता-जनार्दन के प्रति भी आभार प्रकट किया और कहा, “यह स्वीकृति आपकी उम्मीदों और विश्वास का परिणाम है। हम आपके सहयोग और समर्थन से क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”
*स्वीकृत परियोजनाओं की सूची:*
1. *BMCT से डिगेश्वर नाथ होते हुए भगौसा मार्ग का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्य* – ₹28.93 करोड़
2. *बेलहर ब्लाक में सरौवा घाट पर आमी नदी पर पुल निर्माण कार्य* – ₹13.41 करोड़
3. *राजघाट हसनी मार्ग पर बुध्दा नहर पर पुल निर्माण कार्य* – ₹10.55 करोड़
4. *गहबा सडहरी मार्ग के गहबा नाले पर 3×15मी० वेल फाउंडेशन पुल निर्माण कार्य* – ₹4.5 करोड़
5. *BMCT से बनकटा हरना मार्ग पर 5×6मी० स्पान की RCC पुलिया एवं पहुच मार्ग का निर्माण कार्य* – ₹3.25 करोड़
6. *खलीलाबाद मेंहदावल से बिहारे के किमी० 3 में 1 गु० मी० 6 स्पान की RCC बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कार्य* – ₹0.56 करोड़
7. *मेंहदावल खलीलाबाद प्रमुख जिला मार्ग 81 इद्द के किमी० 1 से भरवलिया पाण्डेय वाया विकास खण्ड कार्यालय बौधरा बाबा प्राचीन शिवमन्दिर मार्ग के किमी 6.750 ध्द पर 3 गु० 4×00 मी० स्पान एवं किमी० 11.800 ध्द में 5×00 स्पान की RCC* – ₹3.43 करोड़
8. *BMCT से बनकटा हरना मार्ग पर 5×6 मी० स्पान की RCC पुलिया एवं पहुच मार्ग का निर्माण कार्य* – ₹3.25 करोड़
9. *गहबा सड़हरी मार्ग के किमी० 2 में गहबा नाले पर 3×15 मी० वेल फाउंडेशन पुल निर्माण कार्य* – ₹4.5 करोड़
10. *खलीलाबाद मेंहदावल से बिहारे के किमी 3 में 1 गु० मी० 6 स्पान की RCC कलवर्ट का निर्माण कार्य* – ₹0.56 करोड़
11. *BMCT से तेनुडाड़ लौकी मिश्र मार्ग के किमी 16.00 ध्द में 1×6 मी स्पान की RCC पुलिया एवं पहुच मार्ग का निर्माण कार्य* – ₹0.66 करोड़
12. *टड़वरिया समोगर मार्ग से सिकटौर मार्ग के किमी 1 में 2×6 मी स्पान की RCC पुलिया का निर्माण कार्य* – ₹1.22 करोड़
13. *BMCT किमी 54 से खैरहवा वाया भडारे मार्ग के किमी 1 में 1×6 मी० स्पान RCC बॉक्स कलवर्ट का निर्माण कार्य* – ₹0.57 करोड़
14. *राजघाट हसनी हसवापार मंझारी होते हुए राजेबोहा निबिहा मार्ग के किमी 1.600 ध्द में 1×6 मी० स्पान की RCC लघुसेतु निर्माण कार्य* – ₹0.51 करोड़
15. *मेंहदावल रुधौली डुमरियागंज km 12 सुरसा पुल के कटया पासी पुरवा निबिहा से चमनजोत राजेबोहा सम्पर्क मार्ग के किमी 1 में स्पान की RCC लघुसेतु निर्माण कार्य* – ₹0.85 करोड़
16. *मेंहदावल खलीलाबाद प्रमुख जिला मार्ग 81 इद्द किमी 3 में 1 गु० मी० स्पान की RCC बॉक्स कलवर्ट निर्माण कार्य* – ₹0.69 करोड़
17. *मेंहदावल खलीलाबाद मार्ग किमी 1 से भरवलिया पाण्डेय वाया बौधरा बाबा शिवमन्दिर मार्ग* – ₹24.37 करोड़
18. *बघौली पिपरा बोरिंग अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण* – ₹41.63 करोड़
19. *करैली चौराहा से बेदौली बढ़या रक्साकोल होते हुए बौरव्यास मार्ग का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण* – ₹26.52 करोड़
20. *बासी खलीलाबाद से दुर्गजोत अन्य जिला मार्ग का चौड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण* – ₹10.63 करोड़
21. *राजेडीहा बौरव्यास मार्ग के किमी 4 से नहर पटरी होते हुए राजकीय महिला डिग्री कालेज पटना खास मार्ग नवनिर्माण कार्य* – ₹1.32 करोड़
22. *इटौवा सिकटौर अवशेष भाग का निर्माण कार्य* – ₹1.1 करोड़
23. *मेंहदावल रुधौली डुमरियागंज मार्ग* – ₹0.51 करोड़
24. *मेंहदावल खलीलाबाद मार्ग* – ₹0.47 करोड़
25. *देउरा मार्ग* – ₹1.65 करोड़
26. *मंझरिया मार्ग* – ₹1.1 करोड़
27. *गडसरपार से पौना मार्ग* – ₹1.65 करोड़
28. *BMCT साडे कलां से सोहरवलिया पुरवा मार्ग* – ₹1.05 करोड़
29. *BMCT से भरवलिया पुरवा मार्ग* – ₹1.1 करोड़
30. *बनगावा सम्पर्क मार्ग* – ₹2.2 करोड़
31. *MRD किमी 8 से बभनी से मुडिला सम्पर्क मार्ग* – ₹1.26 करोड़
32. *भानपारा से एकड़ेंगा उर्फ इक्कोहवा तक सम्पर्क मार्ग निर्माण कार्य* – ₹1.65 करोड़
33. *मेंहदावल लोहरसन अन्य जिला मार्ग से खजुरिया सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य* – ₹1.65 करोड़
34. *मेंहदावल मुसहरा के इंदल चौधरी के घर से गोरखपुर बार्डर गौरा तक निर्माण कार्य* – ₹2.1 करोड़