महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। साकेत वासी श्री श्री 1008 महंत सत्यनारायण दास जी महाराज के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में, बुधवार को मिथिला संत सेवा आश्रम रामकोट, अयोध्या में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर अयोध्या के विशिष्ट साधु-संतों सहित सैकड़ों गृहस्थ भक्तों ने भी भोजन प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में उपस्थित सभी संत-महात्माओं और भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।मुख्य आयोजक ने किया स्वागत भंडारे के मुख्य आयोजक महंत रामदास महाराज ने स्वयं उपस्थित होकर सभी आगंतुकों का सहृदय स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया। महंत रामदास महाराज ने कहा कि यह आयोजन गुरुदेव (महंत सत्यनारायण दास) की शिक्षाओं और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है, जिसमें सभी के सहयोग से सफलता मिली है। यह भव्य भंडारा अध्यात्मिक शांति और सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बना, जिसमें सभी ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।