बहराइच। आज के इस आधुनिक एव प्रतिस्पर्धा के युग में समाज में युवाओं एवं छात्रों के साथ साथ अन्य आयु वर्ग के लोग अवांछित दबाव, भावनात्मक द्वेष, अवसाद, चिंता, तनाव व अस्वस्थता इत्यादि विचारों के कारण मानसिक समस्याओं से ग्रसित हो रहे है। जिसके दृष्टिगत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भारत सरकार द्वारा टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एण्ड नेटवर्किंग एक्रॉस स्टेट्स (टेलीमानस) के माध्यम से राउण्ड-द-क्लाक हेल्पलाइन (टोल फ्री) नम्बर-14416 अथवा 1800-891-6416 आरम्भ किया गया है। साथ ही प्रदेश के समस्त जनपदों में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम भी संचालित किया जा रहा है।
यह जानकारी देते हुए महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश डॉ. रतन पाल सिंह सुगन ने मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों एवं उनके परिजनों से अपेक्षा की है कि कोई भी समस्या आने पर टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एण्ड नेटवर्किंग एक्रॉस स्टेट्स (टेलीमानस) के माध्यम से संचालित हेल्पलाइन (टोल फ्री) नम्बर-14416 अथवा 1800-891-6416 पर सम्पर्क कर उचित परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः