राज्य स्तरीय “बेस्ट परफॉरमेंस पुलिस मॉडर्न स्कूल” चयन प्रक्रिया के अन्तर्गत सेनानायक 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर, सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी एवं गोपनीय सहायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, जनपद बहराइच का किया गया गहन निरीक्षण
* उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच का गहन निरीक्षण
* सभी कक्षाओं, लैब, लाइब्रेरी व कैंपस की विस्तृत जाँच
* बच्चों ने पूछे गए प्रश्नों के प्रभावी उत्तर दिए
* कक्षा 1 के छात्र रणवीर सिंह ने 25 का पहाड़ा सुनाकर अधिकारियों को प्रभावित किया
* विद्यालय की शिक्षा, अनुशासन व गतिविधियों की हुई सराहना

अपर पुलिस महानिदेशक, पीएसी उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार पीएसी संस्थापना दिवस–2025 के अवसर पर सर्वोत्तम वाहिनी, अतिउत्तम वाहिनी, उत्तम वाहिनी तथा प्रदेश के सभी पुलिस मॉडर्न स्कूलों में से “वेस्ट परफॉरमेंस पुलिस मॉडर्न स्कूल (PMS)” के चयन हेतु प्रदेशव्यापी निरीक्षण अभियान संचालित है। इसी क्रम में आज दिनांक 19.11.2025 को पुलिस मॉडर्न स्कूल, बहराइच का निरीक्षण सेनानायक 2वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर श्री संतोष कुमार मीना (IPS), सहायक सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी श्री धर्मेन्द्र कुमार यादव एवं गोपनीय सहायक 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी श्री पुनीत कुमार की संयुक्त टीम द्वारा सम्पन्न किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन बहराइच श्री पवन कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री भुवनेश्वर सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती निशा सिंह, सहायक अध्यापक श्री अमर नाथ यादव तथा विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।
निरीक्षण का आरम्भ आगंतुक अधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मान करने से हुआ। इसके पश्चात निरीक्षण टीम ने विद्यालय के अभिलेखों, सभी कक्षाओं, साइंस लैब, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी, म्यूजिक सेक्शन एवं पूरे विद्यालय परिसर का विस्तृत व व्यवस्थित अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न शैक्षणिक प्रश्न पूछे, जिनका बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ सटीक उत्तर दिया। विशेष रूप से कक्षा–1 के छात्र रणवीर सिंह द्वारा 25 का पहाड़ा सहज रूप से सुनाया जाना निरीक्षण टीम के लिए अत्यंत प्रभावी एवं सराहनीय रहा । निरीक्षण टीम द्वारा विद्यालय में संचालित खेल-कूद, सह-पाठ्य गतिविधियों तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी विद्यार्थियों से प्राप्त की गयी ।