नेशनल जम्बुरी में पाऊं के स्काउट करेंगे जनपद का नाम रोशन

बस्ती। नेशनल जम्बुरी में कंपोजिट विद्यालय पाऊँ विकास क्षेत्र कुदरहा के स्काउट करेंगे जनपद का नाम रोशन, भारत स्काउट और गाइड के डायमण्ड नेशनल जम्बूरी उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम में स्काउट अपना दम खम प्रदर्शित कर अपने विद्यालय के साथ साथ जनपद के नाम को रोशन करेंगे, यह जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने बताया कि बच्चों के कार्यक्रम में प्रतिभागिता हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देश पर और खण्ड शिक्षा अधिकारी सीपी गौड़ के देख रेख में तैयारी जारी है, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह व जिला गाइड कैप्टन सत्या पांडेय द्वारा समय समय पर आवश्यक मार्गदर्शन भी मिल रहा है, कुलदीप सिंह द्वारा आज विद्यालय में आकर प्रतिभागियों को कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी, कहा कि बच्चों की प्रतिभागिता के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि यह बच्चों के लिए सुनहरा अवसर है, बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री जी, समापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा किया जायेगा, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति, इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, स्काउट मास्टर रवि वर्मा, तारामती देवी, गोल्डी, नीलिमा चौधरी, पंकज यादव, गाइड रूबी, शामरीन, रागिनी आदि की सहभागिता रही।