अयोध्या।
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की उल्लेखनीय जीत के बाद पूरे देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अयोध्या के समाजसेवी सुशील चतुर्वेदी ने बिहार की जनता, एनडीए नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई प्रेषित की है।
चतुर्वेदी ने कहा कि बिहार की यह जीत विकास, सुशासन और स्थिरता के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और विकास ही भविष्य की राह है।
उन्होंने आगे कहा कि चुनाव परिणामों से यह भी स्पष्ट होता है कि जनता ने एक बार फिर भरोसे की लौ जलाकर देश के विकास मॉडल को समर्थन दिया है। उन्होंने आशा जताई कि यह जीत बिहार को नई दिशा देगी और हर घर में उम्मीदों की रोशनी जगाए रखेगी।
अयोध्या से उठी यह बधाई की पुकार बिहार में जीत के बाद खुशी की लहर को और प्रबल कर रही है।