* प्रतियोगी परीक्षा से बच्चों की निखरती है प्रतिभा- आशीष लाल
कुदरहा, बस्ती। कुदरह ब्लाक के संविलियन विद्यालय परमेश्वरपुर पर बाल दिवस के अवसर पर निबंध व चित्र कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कंपोजिट
बाल दिवस के अवसर पर कंपोजिट स्कूल परमेश्वरपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट बच्चों को साइकिल व बैक वितरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ में मुख्य अतिथि एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक आशीष लाल, सुविधा संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश शर्मा व ग्राम प्रधान भारत यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक आशीष लाल ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। जिससे बच्चों में कुछ करने की दृढ़ इच्छा जागृत होती है।
सुविधा संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर अविनाश शर्मा ने कहा कि यहां के बच्चों में तेजी से परिवर्तन हो रहा है। हमारी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता पर विशेष कार्य कर रही है। जो बच्चों की छिपी प्रतिभा को बाहर लाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक सुनील त्रिपाठी ने किया। पोस्टर प्रतियोगिता में विक्रम,अनुष्का,नंदनी व निबंध प्रतियोगिता में प्रेम सागर, बेबी व आर्यन ने जीत कर पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में अमित पांडेय, कमल बजेठा, दीपक द्विवेदी, रामचंद्र, अनुप, वृजेश, कुलदीप, मनोज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।