अम्बेडकर नगर ।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में चन्द्रोदय कुमार,जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार दिनांक 13.12.2025 दिन शनिवार को जनपद न्यायालय, पारिवारिक न्यायालय, कलक्ट्रेट, जनपद की समस्त तहसीलों, उपभोक्ता फोरम एवं जनपद अम्बेडकरनगर के अन्य विभागों में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु दिनांक 13.11.2025 को ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर में मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के सम्मानित न्यायिक अधिकारी सिविल जज के साथ आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में जनपद न्यायालय में लम्बित वादों नियत करने एवं अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित किये जाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में श्रीमती सुधा यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती शिखा यादव, सिविल जज (सी०डि०) शैलेश कुमार मौर्य, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सुश्री गार्गी, अपर सिविल जज (सी०डि०) / ए०सी० जे०एम०, श्रीमती मेघा चौधरी, सिविल जज, (जू०डि०), रोहित शाही, सिविल जज (जू०डि०) त्वरित श्री अभिषेक सिंह, सिविल जज, जू०डि०/ जे०एम० टाण्डा उपस्थित आये।
मोहन कुमार, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उपरोक्त बैठक में उपस्थित सम्मानित न्यायिक अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय अदालत में अधिक से अधिक संख्या में न्यायालय के वादों को नियत कर निस्तारित करवाने का प्रयास करें एवं नियत वादों में भेजी जाने वाली नोटिसी की तामीला सुनिश्चित करवायें जिससे वादकारियों की उपस्थित सुनिश्चित हों एवं वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को निस्तारित करवायें तथा सुलह समझौता के माध्यम से सफल होने योग्य वादों में पक्षकारों तथा अधिवक्ताओं के मध्य समय समय पर प्री-ट्रायल बैठके आयोजित करते हुये उन्हें सुलह किये जाने हेतु प्रेरित करें जिससे उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके एवं वादकारियों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके। सभी न्यायिक अधिकारीगण द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इसके अतिरिक्त आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मोहन कुमार विशेष न्यायाधीश पाक्सो अधिनियम की अध्यक्षता में एवं भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों के प्री-लिटिगेशन ऋण वादों एवं बीएसएनएल के वादों को नियत कर अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौता के माध्यम से निस्तारित करवाने हेतु जनपद के बैंकों एवं बी०एस०एन०एल के अधिकारीगण के साथ
बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में कमलेश भास्कर, अग्रणी जिला प्रबन्धक, बैंक ऑफ बड़ौदा, विवेक कुमार, मुख्य प्रबन्धक, भारतीय स्टेट बैंक,आर०डी० तिवारी, जिला समन्वयक, उ०प्र० ग्रामीण बैंक, अर्चित रावत, जिला समन्वयक, पंजाब नेशनल बैंक, राम प्रवेश कुमार सिंह, जिला समन्वयक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सुश्री जागृति यादव, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, एस०डी० पाण्डेय, जिला समन्वयक, बैंक ऑफ इण्डिया, उमेश कुमार केनरा बैंक, अश्विनी ठाकुर, इण्डियन बैंक, इन्द्रजीत सिंह, यूनियन बैंक आफ इण्डिया, हिमांशु श्रीवास्तव, श्रीराम फाईनेन्स, रमेश राम त्रिपाठी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल उपस्थित आये। भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, विशेष न्यायाधीश, अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा बैठक में उपस्थित बैंकों के अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन ऋण वादो/ प्रकरणों एवं भारत संचार निगम लिमिटेड के वादों को नियत कर निस्तारित कराने का प्रयास करें व अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु चिन्हित ऋण वादों के नोटिस ससमय कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध करायें जिससे वादकारियों को नोटिस के माध्यम से सूचना दी जा सके एवं वादकारी अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता हेतु उपस्थित हो सकें। सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की
सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।