देव दीपावली पर जगमगा उठा बाबा कुबेर नाथ शिव शक्ति धाम

-इस दिन पृथ्वी पर होता है देवों का वास
पौली। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर  बुधवार को देर शाम पौली क्षेत्र के प्रसिद्ध मन्दिर बाबा कुबेरनाथ शिवशक्ति धाम में बाबा कुबेर नाथ सेवक मण्डल द्वारा देव दीपावली का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुँच कर दीपमालाओं के बीच बैठक कर संगीतमयी ईश्वर के गुणवाद का भरपूर आनन्द उठाया ।
       देव दीपावली के महत्व को बताते हुए बिजया पाण्डेय ने कहा कि मान्यताओं के अनुसार इस दिन शंकर भगवान ने राक्षस त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने इस दिन स्वर्ग लोक में दीपक जलाकर दीपावली मनाया था। इसके बाद से हर साल इस दिन को देव दिपावली के रुप में मनाया जाता है। इस दिन पूजा का विशेष महत्व होता है।
इस त्योहार को लेकर यह भी मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर आते हैं। इस माह में ब्रह्मा,विष्णु,शिव,अंगिरा और आदित्य आदि देवता कार्तिक माह के मुख्य पर्वो पर आते रहते है। जिस वजह से कार्तिक माह  पवित्र माह माना जाता है
-इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है.
-देव दिवाली के दिन दीप दान करना बहुत शुभ माना जाता है।
यह भी मान्यता है कि जो लोग इस दिन पूरब की तरफ मुंह करके दीपदान करते हैं। उनपर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। यह भी कहा जाता है कि इस दीपदान करने वालों को ईश्वर लंबी आयु का वरदान देते हैं। साथ ही घर में सुख शांति का माहौल बना रहता है। इस अवसर पर चन्दु यादव उदयराज अग्रहरी,अशोक प्रजापति, रामफेर विश्वकर्मा,सुबाष अग्रहरि,नरसिंह प्रजापति रामयज्ञ यादव, शिवकुमार, जितेंद्र गुप्ता ,दिपक अग्रहरी, शैलेश यादव, दीनानाथ,सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।