महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए ग्लोबल पाथ संस्था ने अयोध्या में जलपान वितरण और एक स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया। इस पहल से स्थानीय लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं और जलपान की सुविधा मिल सकी। संस्था की प्रबंधक आम्रपाली त्रिपाठी के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया, जिसमें टीम के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वास्थ्य शिविर और जलपान वितरण को सफल बनाने में निम्नलिखित सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। आम्रपाली त्रिपाठी (प्रबंधक)विशाल, अनिल, महेश राम कृष्ण,यदुवीर, बृजेश पाण्डेय, श्रीकांत तिवारी, रश्मि श्रीवास्तव, अनामिका मिश्रा, अर्चना तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, राम नितेश शर्म, दीपक कुमार,दिलीप पाण्डे,यसंस्था के इस कदम की स्थानीय लोगों ने सराहना की और कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलती है। ग्लोबल पाथ संस्था ने भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है।