🪻🪻ओ३म् 🪻🪻
*ग्राम-ग्राम बना वेदधाम

*
महर्षि वशिष्ठ नगर [ जनपद बस्ती ] के ग्रामीण अंचलों में *📚 वेदज्ञान 📚 यज्ञ-तीर्थ 📚 संस्कार शाला* जैंसे कार्यक्रमों की अप्रतिम प्रस्तुति सम्पन्न हुई!
🌹 *संस्कार भूमि ग्राम ऐंठी*🌹
सत्य सनातन वैदिक संस्कृति में प्रगाढ़ आस्था रखने वाले आदरणीय *शिवप्रसाद तिवारी* जी ने द्वि-दिवसीय *लघु-गुरुकुल* का सत्र चलाया जिसमे ग्राम देवताओं ने 🌻 *वैदिक भजन वेद प्रवचन व नामकरण संस्कार*🌻 का अमृतपान किया!
🪷 *प्रतिष्ठित यजमान*🪷
नामकरण संस्कार के प्रतिष्ठित यजमान श्रीमती मंजू तिवारी मुख्य सेविका एवं श्रीयुत प्रवीण तिवारी रहे। बालिका का वैदिक नाम सर्वसम्मति से *अक्षिता* रखा गया!
इस कार्यक्रम में *वेद मंदिर ग्राम पढ़नी* के संचालक श्री रामरक्षा पांडेय, वरिष्ठ सदस्य श्री जमुना प्रसाद पांडेय, ए डी ओ पंचायत सहित अनेक गणमान्य आर्य परिवारों ने प्रतिभाग किया।अवकाश प्राप्त *सेना के हवालदार प्रियवर! मनोज तिवारी* ने कार्यक्रम की सम्पन्नता के साथ *उत्तम सात्विक आहार के रुप में प्रीति-भोज* का भी आयोजन किया। *स्वाहा-स्वाहा* की ध्वनियों से गगन मंडल गूंज उठा।
🌹 *यज्ञ-भूमि ग्राम खम्हरिया बाबू*🌹
आर्य पाचक श्रीमान् दु:खहरण पाकशास्त्री जी ने अपने आवास पर *🌋वैदिक सत्संग,वैदिक भजन के साथ बृहद यज्ञ*🌋 का सफल आयोजन किया।परिवार की *आर्य बहू श्रीमती गीता व श्रीमती सुमन* ने बहुत पुरुषार्थ करके मातृशक्तियों का संगठन किया और उनसे सत्संग में गरिमामयी उपस्थिति करायी!
🌹 *ग्राम-हरय्या में देवयज्ञ*🌹
श्रीमती अनीता सिंह ने अपने आवास पर पारिवारिक सत्संग का आयोजन किया।कार्यक्रम के आरंभ में *वैदिक अग्निहोत्र* किया गया पश्चात *कर्म की कुशलता ही योग* है।इस विषय पर एक आध्यात्मिक संगोष्ठी हुई।इस अवसर मानव जीवन की उत्कृष्टता *धैर्य,पुरुषार्थ,संयम,दया,परोपकार,तितीक्षा* जैंसे गुणों पर आचरण करने से संभव है इसका चिंतन प्रस्तुत किया गया।
इसके सात ही एक *बाल सत्संग* का भी आयोजन किया किया।जिसमें *ब्रह्मचारिणी आभा व गार्गी* दो बहनों ने भाग लिया और वैदिक सिद्धातों की जानकारी प्राप्त की!
इस *लघु वैदिक गुरुकुल* के प्रशिक्षण सत्र में सहायक प्रशिक्षक का कार्य *पंडिता रुक्मिणी शास्त्री बाराबंकी* द्वारा किया गया। वैदिक भजनों को सुनकर *ग्राम देवी व ग्राम देवता झूम* उठे!
इस कार्यक्रम को जिला सभा के यशस्वी प्रधान आदरणीय *ओम प्रकाश आर्य* जी ने भी संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान समय में एकमात्र *आर्य समाज* ही ऐसी संस्था है जो लोगों को मत,पंथ,गुरुडम वाद से बचाकर *मानवव मानवता* की ओर चलने की प्रेरणा देती है।अत: आप सभी प्रति रविवार को आर्य समाज के साप्ताहिक सत्संग में सपरिवार जाया करें!
🔥 *मुख्य अतिथि*🔥
इस *ग्राम वेद प्रचार* अभियान के मुख्य अतिथि *बस्ती प्रेस क्लब के अध्यक्ष व अनुराग लक्ष्य एवं नारद चर्चा के संपादक* 🍁आदरणीय विनोद कुमार उपाध्याय 🍁रहे!जिन्होंने *ग्राम ऐंठी* में आकर समस्त कार्यक्रम की *प्रेस रिपोर्ट* तैयार की।
🍁 *कार्यक्रम संचालन*🍁
आदरणीय प्राध्यापक *श्री शिवपूजन आर्य* ने कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन पर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाया!जनपद बस्ती आर्य समाज सूर्त्ती हट्टा के यशस्वी मंत्री श्री *गरूढ़ ध्वज पांडेय* भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे!
*आचार्य सुरेश जोशी*
🌴 *7985414636🌴*