पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर, 15 अक्टूबर 2025: पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने रिजर्व पुलिस लाईन सभागार कक्ष में सैनिक सम्मेलन और मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

 

आगामी त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

पुलिस अधीक्षक महोदय ने आगामी त्यौहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस बल को एलर्ट मोड पर रहने हेतु निर्देशित किया।

 

अपराध नियंत्रण और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

महोदय ने जनपद में घटित आपराधिक घटनाओं और पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की और समयबद्ध रूप से गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने, बरामदगी हेतु शेष अपहृताओं की सकुशल बरामदगी, पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और शातिर अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए।

 

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

महोदय ने माह अगस्त में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, जिनमें शामिल हैं:

– सीओ आफिस खलीलाबाद में कार्यरत म0का0 शाम्भवी गुप्ता

– थाना कोतवाली खलीलाबाद में कार्यरत का0 अनिल यादव

– थाना दुधारा पर कार्यरत हे0का0 दुर्गेश कुमार

– महिला थाना पर कार्यरत म0का0 प्रियंका सिंह

– सीओ कार्यालय धनघटा पर कार्यरत का0 संजीव कुमार

– थाना धनघटा पर कार्यरत का0 जितेन्द्र यादव

– थाना महुली पर कार्यरत का0 छोटेलाल

– साइबर थाना पर कार्यरत का0 धीरेन्द्र कुमार प्रसाद

– सीओ मेंहदावल आफिस में कार्यरत म0का0 रानी

– थाना मेंहदावल पर कार्यरत म0का0 नेहा सिंह

– थाना बखिरा पर कार्यरत म0का0 सुमन कुमारी

– थाना बेलहरकला पर कार्यरत म0का0 वैष्णवी शुक्ला

– थाना धर्मसिंहवा पर कार्यरत म0का0 ममता यादव

– एलआईयू में कार्यरत बृजेश कुशवाहा