ई-रिक्शा की टक्कर से बाप-बेटी घायल: प्रतापगढ़ में दवा दिलाने जा रहे थे, अस्पताल में भर्ती

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ जनपद के अंतू थाना क्षेत्र के आधारपुर निवासी पप्पू यादव अपनी बेटी के इलाज के लिए बाइक से शहर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। सड़क हादसे में पिता-पुत्री घायल हो गए। नगर कोतवाली के गायघाट पुल के पास राम-राम चौराहे से पहले शिव मंदिर के पास यह घटना हुई, जब एक ई-रिक्शा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पप्पू यादव और उनकी बेटी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार से बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वही ई रिक्शा कब्जे में लिया गया है।