बिहार/प्रतापगढ़ । बिहार ब्लॉक बिहार बाजार स्थित शकरदहा मोड़ पर जनसत्तादल के एमएलसी गोपाल भैया और बाबागंज विधायक विनोद सरोज ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बड़ी संख्या में दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।वही इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह, पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला, पूर्व प्रमुख अनुभव यादव, बिहार ब्लॉक प्रमुख रामचंद्र सरोज और बाबागंज ब्लॉक प्रमुख हितेश प्रताप सिंह उर्फ पंकज सिंह सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।दुकानदारों ने नेताओं से अपनी समस्याओं पर चर्चा की और उनके इस जनसंपर्क कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकप्रिय नेताओं का मिलना सौभाग्य की बात है।