गंगा जल संरक्षण के लिए जन जागरूकता आवश्यक- डॉ दिनेश गौतम

दशहरा महोत्सव पर हुआ न्याय प्रहरियों व समाज सेवियों का सम्मान
प्रयागराज( जय श्री महाकाल सेवा ट्रस्ट गंगा आरती स्थल नैनी अरैल के तत्वाधान मे दशहरा महोत्सव कार्यक्रम क़ो बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए, अपर जिला जज एवं डीएलएसए प्रयागराज के सचिव डॉ दिनेश कुमार गौतम ने कहा की असत्य पर सत्य की जीत रूपी विजय दशमी पर्व जिस उत्साह से मनाया जा रहा है उसी उत्साह से यदि जन समूह गंगा जल स्वक्षता व संरक्षण पर काम करें तो बिना किसी  सरकारी तंत्र के सहयोग के ही गंगा अविरल निर्मल और स्वछ हो जाएंगी। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य के लिए न्याय के प्रहरी अधिवक्ताओं क़ो सम्मानित भी किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ आये हुए अतिथियों ने गंगा आरती क़र के किया। वही नीरज त्रिपाठी ने गंगा पूजन किया।
इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप मे उप्र बार काउंसिल  के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा की गंगा स्वक्षता के बिना मानव जीवन की परिकल्पना अधूरी है। इसी के साथ हम अधिवक्ता बन्धुओं का दायित्व है, की शीघ्र सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराएं। साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई भी लड़े। विशेष अतिथि के रूप मे पूर्व अपर महाअधिवक्ता नीरज त्रिपाठी ने कहा भाजपा सरकार अधिवक्ताओं के हित और गंगा की अविरलता और स्वछता के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार काम क़र रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क़र रहे, मुख्य प्रतिरक्षा अधिवक्ता विकास गुप्ता (डीएलएसए) ने कहा की, आज सुलभ न्याय के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिस प्रकार गरीबो क़ो निःशुल्क सुलभ न्याय देने का शानदार कार्य कर रही है, उसी तरह से गंगा क़ो भी स्वछ रखेगी।
 इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पवन द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संयोजक व ट्रस्ट के महा सचिव रवि पाठक ने किया। कार्यक्रम व्यवस्थापक ललित त्रिपाठी ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे भुनेश्वर तिवारी, गिरजा शंकर द्विवेदी, प्रमोद सिंह नीरज अधिवक्ता , पंकज सिंह अधिवक्ता, रितम्भरा मिश्रा, रवि सोनकर गोलू, मनोज पाण्डेय, त्रिलोकी यादव शरद मालवीय, अखिलेश प्रताप सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, ब्रिज बिहारी, डीडी मिश्रा सयुक्त मंत्री आदि लोग कार्यक्रम मे अंत तक सम्मिलित रहे।