गांधी व शास्त्री जयंती पर कार्यक्रम आयोजित आयोजित

 

बस्ती। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने गांधी-शास्त्री अमर रहें के नारे लगाए। प्रधानाध्यापक मोहम्मद इकबाल ने ध्वजारोहण व शपथ दिलाई। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में जासिका प्रथम रही। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन रिसर्च ऑफिसर डॉ. सज्जाद अहमद ने किया और विजेता टीम को सात सौ रुपए व उपविजेता को पांच सौ रुपए दिए। इस दौरान स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति अध्यक्ष रंजना देवी सहित शिक्षक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।