उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच के निर्देशन में माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “ मिशन शक्ति अभियान- 5.0” के तहत आज दिनांक 02.10.2025 को जनपद के समस्त थानों की महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने बीट क्षेत्र तथा मिशन शक्ति टीमों द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गांवों, कस्बों, दुर्गा पण्डालों, दशहरा मेला स्थलों सहित अन्य विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर तथा चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधी समस्याओं के निस्तारण हेतु चौपालों का आयोजन कर जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, साइबर हेल्पलाइन-1930 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में व साथ ही साथ कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गयी व पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।