पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा महोदय द्वारा नगर क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

– तारा इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक

– बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, मिशन शक्ति केन्द्र व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा है महिलाओं का सशक्तिकरण।

 

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन में आज दिनाँक 25.09.2025 को क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा श्रीमती हर्षिता तिवारी व पुलिस उपाधीक्षक श्री नारायण दत्त मिश्रा के नेतृत्व में महिला थाना व को0देहात पुलिस व एंटी रोमियो टीम द्वारा मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में तारा इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं और शिक्षिकाओं को विभिन्न अपराधों, गुड टच, बैड टच, और साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई तथा पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ जुड़ कर उन्हें सशक्त एवं सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उददेश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।

जागरूकता अभियान के उपरांत स्कूल से निकलते समय गेट पर खड़े लोगों से एंटी रोमियो द्वारा पूछताछ की गई इस दौरान 02 शोहदों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय रवाना किया गया।