प्रतापगढ़ से अनुराग उपाध्याय की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ में निरीक्षक नागरिक पुलिस राम कृष्ण द्विवेदी को पदोन्नति मिली है। वे अब पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्यरत होंगे। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने एक समारोह में द्विवेदी को नई जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय (IPS) और सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर प्रशांत राज भी मौजूद रहे। डॉ. कुमार ने द्विवेदी के कंधों पर नए पद का स्टार लगाया। द्विवेदी पहले IGRS प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। एसपी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शुभकामनाएं दीं।