कुदरहा में चौकी प्रभारी ने चलाय सघन चेकिंग अभियान

कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के कुदरहा कस्बे में चौकी इंचार्ज कुदरहा महेश शर्मा वाहन चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किए। दो पहिया व चार पहिया वाहन की जांच किया।
इस चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कोई भी आपराधिक तत्व वाहनों का उपयोग गैरकानूनी गतिविधियों के लिए न कर सके। अभियान के दौरान, वाहनों के कागजात, हेलमेट और अन्य सुरक्षा नियमों की जांच की गई। पुलिस का यह कदम जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए उठाया गया है। इस अभियान में उपनिरीक्षक केशव प्रसाद, कांस्टेबल लालू यादव, अजीत गुप्ता,वीरेंद्र राव और संजीत यादव ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनी रहे।