उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ ‘पंचायत एडवॉसमेन्ट इंडेक्स प्रशिक्षण कार्यक्रम

बहराइच। पंचायतों के समग्र प्रदर्शन को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किये जाने के उद्देश्य से ‘पंचायत एडवॉसमेन्ट इंडेक्स (पीएआई) अन्तर्गत उत्थान आडिटोरियम बहराइच में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। सतत विकास लक्ष्य (एस.डी.जी.) संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित 17 परस्पर जुड़े हुए लक्ष्य हैं, जिन्हें 2030 तक हासिल किया जाना है। जिसका उद्देश्य सभी के लिए गरीबी खत्म करना, पर्यावरण की रक्षा करना और सभी के लिए शांति और समृद्धि सुनिश्चित करना है।

पीएआई के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रिसोर्स पर्सन डीपीआरसी श्रावस्ती बृजेश पाण्डेय द्वारा बताया गया कि पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई) ग्राम पंचायतों के लिए विकासात्मक प्रगति का मूल्यांकन करने में सहायक होगा। पीएआई पर उपलब्ध डेटा संचालित शासन को बढ़ावा देने, प्रदर्शन को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्थानीय नियोजन को सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के राष्ट्रीय उद्देश्यों के साथ संरेखित करने में एक रणनीतिक साधन के रूप में कार्य करेगा।

यह मूल्यांकन स्थानीययकृत सतत विकास लक्ष्यों (एलएसडीजी) के 09 विषयों के आधार पर किया गया है। विषयगत और समग्र स्कोर पोर्टल पीएआई डाट जीओवी पर उपलब्ध है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है कि सभी सम्बन्धित अधिकारियो एवं कर्मचारियों को पीएआई पोर्टल को भरने की जानकारी उपलब्ध करा दी जाय। पीएआई पर उपलब्ध डाटा समस्त ग्रामों को संतृप्त करने हेतु कार्ययोजना तैयार करने में जनपद स्तरीय अधिकारियों के लिए मददगार होगा। इस अवसर पर डीएफओ बहराइच राम सिंह यादव, डीडीओ राज कुमार, सीएमओ डॉ संजय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वानन्द, सीवीओ डॉ. राजेश उपाध्याय, डीसीओ आनन्द शुक्ला, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः