बहराइच – युवा शायरों कवियों को उनकी साहित्यक गुणों के आधार पर साहित्य जगत में पहचान देने और उनके टैलेंट को निखारने में आज बहुत नाम मात्र लोग बचे हुए या उनकी संस्थायें शेष हैं।फख्र ए हिंदुस्तान संस्था उन में से एक है।आज बहराइच में फ़ख्र ए हिंदुस्तान लखनऊ ने अवध वाटिका साहित्य संस्थान बहराइच के सहयोग से जो साहित्यक कार्यक्रम आयोजित किया है और जिस प्रकार से जनपद के एक से बढ़कर एक रचनाकारों ने अपनी रचनायें प्रस्तुत की है वह ऐतिहासिक है।
उक्त विचार आज सेनानी भवन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर बहराइच में फ़ख्र ए हिंदुस्तान संस्था लखनऊ के कवि सम्मेलन मुशायरा व अदब के जुगनू सम्मान 2025 समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि महामंत्री बहराइच ईंट निर्माता संघ व सुप्रसिद्ध समाज सेवी मोहम्मद अब्दुल्ला ने कही।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इरशाद हुसैन राही लखनऊ ने बहराइच के साहित्यकारों पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि बहराइच ने हिन्दी उर्दू साहित्य में बहुत सराहनीय योगदान दिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रमेश चंद्र मिश्रा ने फख्र ए हिंदुस्तान की साहित्यक सेवाओं पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज जिले के दो दर्जन साहित्यकारों को सम्मानित कर बहराइच का मान बढ़ाया है।
कार्यक्रम के कन्वीनर देशराज देसाई एवं ऑर्गेनाइजर / व्यवस्थापक आरिफ अल्वी फ़ख्र ए हिंदुस्तान लखनऊ की जानिब से मुख्य अतिथि मोहम्मद अब्दुल्ला, अध्यक्षता कर रहे रमेशचंद्र मिश्र इसीलिए हमारी संस्था ने बहराइच के शायरों कवियों एवं विशिष्ट अतिथि इरशाद हुसैन राही व डाक्टर तैयब हुसैन व डाक्टर अब्दुल्ला के हाथों अदब के जुगनू सम्मान 2025 श्री रईस सिद्दीकी, पी के प्रचण्ड बहराइच, डॉक्टर अब्दुल सुब्हान शाद बलरामपुरी, फ़ौक बहराइची,डॉक्टर सगीर अहमद सिद्दीकी बहराइच, मेराज शिवपुरी,कलीम अहमद खां बहराइच, तारिक हाशिम बहराइच ,उमर खान नानपारवी, अज़्म गोंडवी ,अहमद रजा प्यारेपूरी, महीप चंद कनौजिया, विनोद कश्यप,वसीम जौहर नगरौरवी,तिलक राम अजनबी एडवोकेट ,किशोरी लाल अनाम एडवोकेट ,शाहनवाज खान नवाज बहराइची, शैलेंद्र सागर बहराइच, इलियास चिश्ती लखीमपुर-खीरी,नीलेंद्र राणा बहराइच को माल्यार्पण कर मेमोंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लखीमपुर-खीरी से पधारे युवा शायर इलियास चिश्ती के शानदार संचालन में मुशायरा कवि सम्मेलन भी सम्पन्न हुआ जिसमें सम्मानित साहित्यकारों के अलावा जगदीश सिंह प्राचार्य,नसीम बहराइची, विनोद कुमार पांडेय ने काव्य पाठ किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहम्मद अब्दुल्ला महामंत्री ईट निर्माता संघ बहराइच और कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र मिश्र महामंत्री सेनानी कल्याण परिषद बहराइच एवं विशिष्ट अतिथि रूबरू फाउंडेशन के अध्यक्ष इरशाद हुसैन रही लखनऊ को भी फ़ख़्र ए हिंदुस्तान सम्मान से सम्मानित किया गया।इस अवसर पर दरगाह शरीफ प्रबंध कमेटी के सदस्य बच्चे भारती ,शुएब इकबाल एडवोकेट,शफीक अहमद बाग़बान,कामरान सिद्दीकी, रुस्तम अली शैदा,हामिद अली समेत सैकड़ों श्राताओं ने की शिरकत ने कार्यक्रम को सफल बनाया।