माता प्रसाद के खाता से 21000 हजार साइबर फ्राड करके काट लिया

पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण हेतु दिये गये आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल ऑफीसर साइबर क्राइम के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बहराइच के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर गठित टीम/साइबर सेल द्वारा आवेदक माता प्रसाद पुत्र महादेव प्रसाद निवासी ग्राम भवानीपुर बनकट थाना विशेष्वरगंज, बहराइच के खाता से साइबर फ्राड करके काट लिये गये रू0 21000/-(इक्कीस हजार) कोे आरोपित के खाता से सम्बन्धित बैंक अधिकारियों से समनव्य स्थापित करते हुये तथा मनोयोग से प्रयास कर सम्बन्धित बैंक से आवेदक के खाता में नियमानुसार रू0 21000/-(इक्कीस हजार) वापस कराया, जिससे आम जनमास में पुलिस के कार्यों की प्रशंसा की गयी तथा आवेदक द्वारा साइबर पुलिस का आभार प्रकट किया गया।