बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) पीएम श्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में शनिवार को नेशनल स्पेस डे मनाया गया। यह कार्यक्रम महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार तिवारी और सहायक शिक्षा निदेशक संतोष कुमार शुक्ल के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने छात्रों को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का महत्व विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें 210 छात्र उपस्थित पाए गए। उन्होंने बच्चों से अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित मौखिक प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक उत्तर निकेश, जासिका और अर्पिता सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने दिया।
इस अवसर पर रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। रंगोली में जासिका प्रथम, सना द्वितीय और बन्दना तृतीय रहीं, वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में निकेश प्रथम, जूली द्वितीय तथा अर्पिता तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।