एमएलसी हरिओम पांडेय व भाजपा नेता विवेक मौर्य ने दिखाई हरी झंडी

अकबरपुर से दिल्ली एसी बस सेवा का शुभारंभ

अम्बेडकर नगर।अकबरपुर से दिल्ली जाने वाली एसी बस सेवा की शुरुआत हो गई है। शनिवार को जिले से दिल्ली जाने वाली AC बस सेवा को एमएलसी हरिओम पांडेय, भाजपा नेता विवेक मौर्य, विद्यावती राजभर व ज्ञान सागर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एमएलसी हरिओम पांडेय ने बताया कि यह बस जिले को बीजेपी नेता विवेक मौर्य के अथक प्रयासों के बाद मिली है और उन्होंने इसके लिए विवेक मौर्य की सराहना की। और कहा कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और हमारे अति पिछड़े ज़िले को दिल्ली से जोड़ने के लिए अब अंबेडकरनगर के लोगों को राजधानी दिल्ली तक सीधी AC बस की सुविधा मिलेगी।इस बस सेवा के लिए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार प्रकट करते हुए विवेक मौर्य ने कहा कि “ भाजपा की डबल इंजन की सरकार पूरे प्रदेश में आधारभूत ढाँचे को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है और यहाँ से पूर्व सांसद व मौजूदा एमएलसी हरिओम पांडेय ने ज़िले में विकास परियोजनाएँ लाने व आधारभूत ढाँचे के विस्तार में उल्लेखनीय व प्रशंसनीय कार्य किया है। आज अकबरपुर से दिल्ली के लिए सीधी एसी बस सीधी बस सेवा शुरू होने से स्थानीय जनता, व्यापारियों व छात्रों को बहुत लाभ मिलेगा और मेरे अनुरोध को स्वीकारते हुए इस बस सेवा को अपनी मंज़ूरी देने के लिए मैं उत्तर प्रदेश के यशस्वी परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ”एक पखवाड़े पूर्व भाजपा नेता व उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भेंट कर अकबरपुर में सड़क परिवहन से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित माँगपत्र सौंपा था। विवेक मौर्य ने परिवहन मंत्री को दिये माँगपत्र में वर्षों से लंबित अकबरपुर डिपो को शीघ्र स्थानांतरित करने व अकबरपुर डिपो से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक सीधी एसी बस सेवा चलाए जाने के विषय को रखा था। बस सेवा उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में बीजेपी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने इस नई शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे जिले के लिए एक बड़ी सौगात बताया।