बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बस्ती में आज स्वतंत्रता दिवस और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक बीना सिंह और प्रबंधक जेपी सिंह ने तिरंगा फहराकर किया।
कार्यक्रम के तुरंत बाद बच्चों सहित सभी ने झंडे को सलामी दी और भारत माता एवं अन्य देशभक्तों के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले *विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी* ने बच्चों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं और सभी को आजादी के महत्व को समझाया। उन्होंने बच्चों को एक अच्छा इंसान और स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।
ओलंपियाड में जिले में प्रथम स्थान लाने पर अश्वत मिश्रा को 2100 रुपए का पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद, विभिन्न कक्षाओं के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जैसे कि “देश रंगीला”, “ऐ वतन ऐ वतन”, “वीर जवानों” आदि। इन प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
बच्चों द्वारा श्री कृष्ण जन्मलीला की सुंदर प्रस्तुति ने सभी को खड़े होकर ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।कृष्ण जन्मोत्सव, श्री कृष्ण की बाल लीला, कंस वध एवं कृष्ण सुदामा की मित्रता आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा। “नटखट नंदलाल”, “कन्हा कहे मटकी फोड़ी”, “मैया यशोदा” “मटकी फोड़ नंदलाला” “आरती “जैसे विभिन्न कार्यक्रमों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यालय के अध्यापकों ने भी अपने विभिन्न देशभक्ति और श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी, जो कि सराहनीय रही। पूरे विद्यालय को फूलों और तिरंगा से सजाया गया था, जिससे विद्यालय की गरिमा और बढ़ गई।
कार्यक्रम का समापन में विद्यालय की प्रबंधक जेपी महोदय के संबोधन से हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि राम और श्याम का चरित्र परम पवित्र है।राम का चरित्र अनुकरणीय है और कृष्ण का चरित्र वंदनीय है। राम ने जो किया है हमें वह करना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन संबोधन में हिंदी शिक्षक दिनेश यादव ने सभी को स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देकर किया।
कार्यक्रम का संचालन सीसीए हेड दिव्या त्रिपाठी और स्वाति सिंह ने किया। आज के कार्यक्रम की मुख्य भूमिका में वेद प्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पांडे, वंदना पांडे, अनुप पांडे, लक्ष्मीकांत पांडे, इंद्र कुमार मिश्रा, प्रशांत त्रिपाठी, अमर बादवानी, दिनेश कुमार यादव, अवनीश पाठक, पंकज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, लवकुश शर्मा, अष्टभुजा मिश्रा, बबलू कसौधन, फराज खान, शारीक रजा, उपेंद्र पांडे, प्रभात त्रिपाठी, अमित पांडे, आदित्य पांडे, अंगद चौरसिया, शिवेंद्र त्रिपाठी, श्रवण गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, लकी शुक्ला, रेनू पांडे, सीमा सिंह, शालिनी तिवारी, माया त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, गरिमा पांडे, क्षमा उपाध्याय, आयशा शेख, पूर्णिमा मिश्रा, पूनम तिवारी, स्नेहा जायसवाल, फ़िरदौस सिद्दीकी, अंजलि शुक्ला, सुचिता सिंह, ऋचा मिश्रा, कंचन श्रीवास्तव, रंजना ओझा, शुभांगी गुप्ता, मीनू शुक्ला, पूजा विश्वकर्मा, शिखा चतुर्वेदी, अनुष्का, काजल कश्यप, सबा रहमान, अरीबा इज़हार, अर्पिता पाठक, हिमांशी, आशुतोष पाल, आशुतोष सिंह, मोहम्मद अनस खान, बबलू रिजवी, अखिलेश्वर सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे उपस्थित रहे।