बस्ती (दैनिक अनुराग लक्ष्य ) भारत सरकार, क़ृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अधीन वनस्पति संरक्षण, संगरोध एवं संग्रह निदेशालय के तत्वाधान में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र , गोरखपुर द्वारा आई पी एम पर दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम ( 2025-26) का शुभारंभ दिनांक 13.08.25 को मल्टीपरपज सीड स्टोरेज सभागार, कुदरहा,जनपद -बस्ती में किया गया. कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला क़ृषि रक्षा अधिकारी (बस्ती ) श्री रतन शंकर ओझा, खंड विकास अधिकारी (कुदरहा ) श्री अलोक कुमार पंकज ,कुदरहा के ग्राम प्रधान श्री रमेश चौधरी,केंद्र के प्रभारी अधिकारी व सहायक निदेशक श्री राजेंद्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया . कार्यक्रम के तकनीकी सत्र की शुरुआत केंद्र के प्रभारी अधिकारी श्री राजेंद्र कुमार द्वारा आई पी एम पर संक्षिप्त टिप्पणी द्वारा किया गयाl उन्होंने मित्र कीट व शत्रु कीट के पहचान एवं उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला तत्पश्चात जिला क़ृषि रक्षा अधिकारी द्वारा आई पी एम की मौजूदा समय में उपयोगिता पे प्रकाश डाला गया व खंड विकास अधिकारी द्वारा कीटनाशकों के हानिकारक प्रभाव व रासायनों के सुरक्षित व विवेकपूर्ण उपयोग करने हेतु ज्ञानवर्धन किया गया . इस सन्दर्भ में केंद्र की अधिकारी कुमारी जयंती ने आई पी एम के इतिहास से लेकर मौजूदा समय में इसकी उपयोगिता व महत्त्व पर व्याख्यान दिया, केंद्र के सहायक वनस्पति संरक्षण
अधिकारी श्री मनोज कुमार शुक्ला द्वारा व्यवहारिक विधि की विस्तृत जानकारी दी गयी, केंद्र के अधिकारी श्री मोनल कुमार सिंह द्वारा यांत्रिक व जैविक विधि पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया तत्पश्चात केंद्र की अधिकारी सुश्री श्वेता श्री द्वारा केंद्र द्वारा उत्पादित विभिन्न जैव करकों की क्षेत्र में उपयोगिता व मित्र कीटों के संवर्धन से सम्बंधित विस्तृत जानकारी दी गयी,तत्पश्चात अधिकारीयों द्वारा किसानो को समहु में बाट कर क़ृषि पारस्थितकी तंत्र का विश्लेषण करवाया गया व कीटनाशकों के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में बताया गया. केंद्र के अधिकारी श्री मनोज कुमार शुक्ला द्वारा ट्राईकोडर्मा से बीज व भूमि शोधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी,साथ ही साथ उकठा, जड़ सडन आदि रोगों एवं उसके प्रबंधन पर व्याख्यान दिया.केंद्र के अधिकारी श्री मोनल कुमार सिंह ने राज्य सरकार के कर्मचारियों, कीटनाशक डीलरों एवं प्रगीतिशील किसानो को मित्र एवं शत्रु कीट के विषय मे विस्तृत जानकारी दी साथ ही साथ एनपीएसएस ऐप के बारे में जानकारी दी .राज्य क़ृषि विभाग के अपर क़ृषि रक्षा अधिकारी श्री पवन मिश्रा द्वारा राज्य क़ृषि गोदाम में मौजूद विभिन्न जैव कारको पे चर्चा की,इस दौरान केंद्र के अन्य कर्मचारीगण जय प्रकाश सिंह,श्री अजय प्रकाश एवं ओमप्रकाश उपस्थित रहे.