कुदरहा कस्बे में ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे के नेतृत्व में निकाला तिरंगा यात्रा

कुदरहा, बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुदरहा कस्बे में ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू, महंथ पाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरी व प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें कस्तूरबा व पूर्व माध्यमिक विद्यालय  के छात्र-छात्राओं ने जयघोष के नारे लगाते हुए कस्बे में भ्रमण किए। यह यात्रा ब्लाक मुख्यालय से निकल कर कुदरहा बाजार होते कल्याणपुर पहुंची और वहां से पुलिस चौकी तक गयी। यात्रा के दौरान कस्बा वासियों में उत्साह दिखा और जगह-जगह पुष्प वर्षा किए। यात्रा में लोग भारत माता की जय, बंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदावाद का नारा लगाते दिखे।
      ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि आपरेशन सिंदूर राष्ट्र का गौरव बन गया है। तिरंगा यात्रा देश के सभी नागरिको के लिए आतंकबाद के खिलाफ एक जुटता का संदेश है। भारतीय सैनिकों के पराक्रम ने देश का मान और सम्मान बढ़ने के साथ-साथ पाकिस्तान के कई ठिकाने नस्ताबूत हुए और नतमस्तक हुए। तिरंगा आजादी के लिए दिए गए वलिदान संघर्ष व त्याग का प्रतीक है।
      नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी पिंटू ने बताया कि भारत अब आतंकवाद पर चुप रहने वाला नहीं है। सरकार राष्ट्रहित पर चुप रहने वाली नही है और न ही किसी भी सूरत में समझौता करेगी। कस्तूरबा की छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लिए उत्साह से जयघोष के नारे लगाती दिखी। सुरक्षा में चौकी इंचार्ज रामानंद सिंह टीम टीम के साथ दिखे।
      यात्रा में विश्वजीत पाल, अजय पाल, राम प्रकाश यादव, प्रदुमन शुक्ला, फूलचंद्र पटेल, बलवंत सिंह, ओमकार चौधरी, सच्चिदानंद यादव, सदरूद्दीन, रविंद्र अग्रहरि, रमेश चौधरी, इंद्र कुमार, बिजली गोस्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।